Hindi News / news / मजदूरों से भरा पिकअप वैन घाटी में पलटा, हादसे में एक की मौत,...

मजदूरों से भरा पिकअप वैन घाटी में पलटा, हादसे में एक की मौत, दर्जनों लोग घायल

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 28, 2023, 9:59:13 PM

मजदूरों से भरा पिकअप वैन घाटी में पलटा, हादसे में एक की मौत, दर्जनों लोग घायल

- फ़ोटो

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों को रजौली और कुछ को झारखंड के कोडरमा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नोवा माइल घाटी में हुई है।


बताया जा रहा है कि रजौली प्रखंड के गोपालपुर गांव के रहने वाले लोग मजदूरी करने झारखंड के जंगलों में गए थे, जहां जंगल में अब्रख का ढिबरा चुनने के बाद सभी पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नोवा माइल घाटी में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। कुछ लोगो को झारखंड के कोडरमा में भर्ती कराया गया है जबकि रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में अभी तक 11 लोगों को भर्ती कराया जा चुका है।