Hindi News / news / बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बहनों की मौत, नहाने के...

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 15, 2023, 4:17:53 PM

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां दो बहनों की डूबने से दर्जनाक मौत हो गई। दोनों पानी भरे गड्ढे में नहाने के लिए गई थीं और डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव की है।


मृतक बच्चियों की पहचान हरचंदपुर गांव निवासी इरशाद खान की 12 वर्षीय बेटी नाज खातून और उसकी चचेरी बहन 13 वर्षीय नाजिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहने घर के पास बने गड्ढे में बरसात के पानी में नहाने के लिए गई थीं। दोनों को तैरना नहीं आता था और इसी कारण दोनों गहरे पानी में चली गईं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में दोनों बच्चियों को गड्ढे से बाहर निकाला हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जैसे ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, परिजनों ने रोक दिया। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार करने की इजाजत दी। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।