ब्रेकिंग
Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश

Bihar News: प्रेम कहानी का दुखद अंत, पति की मौत से आहत पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिछले सप्ताह ही किया था लव मैरिज

MUNGER: पति के वियोग में एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। दो दिन पहले ही पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महज दस दिन पहले ही दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। इस घटना के बा

Bihar News: प्रेम कहानी का दुखद अंत, पति की मौत से आहत पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिछले सप्ताह ही किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: पति के वियोग में एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। दो दिन पहले ही पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महज दस दिन पहले ही दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है और दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पति की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि पत्नी ने भी महज दो दिन बाद फांसी लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पश्चिमी अजीमगंज निवासी टुनटुन विश्वकर्मा की बेटी प्राची ने घर से एक किलोमीटर दूर हटिया चौक निवासी शंभू विश्वकर्मा के पुत्र उज्जवल विश्वकर्मा से करीब 9 महीना पहले घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था।


शादी के बाद दोनों परिवारवालों से अलग किराए पर घर लेकर राजगंज शिवालय के पास रह रहे थे। शादी के बाद से दोनों के ऊपर काफी दवाब बना हुआ था और शादी के सालभर भी नहीं बीते थे कि अचानक दो दिन पहले पति उज्ज्वल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उज्ज्वल के परिजनों ने प्राची के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया। 


पति के मौत के सदमे में प्राची ने भी खौफनाफ कदम उठाते हुए खुद फांसी के फंदे से झूल गई। इश घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अब मृतक उज्ज्वल के परिवार वालों पर भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।