ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

BIHAR NEWS: औरंगाबाद के तत्कालीन SP को सरकार ने दिया क्लीनचिट, 2010 बैच के IPS अफसर को 2021 में किया था सस्पेंड

AURANGABAD: 2010 बैच के IPS अफसर सुधीर कुमार पोरिका के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई समाप्त हो गयी है। बिहार सरकार ने क्लीनचिट दी है। औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी सुधीर पोरिका को

BIHAR NEWS: औरंगाबाद के तत्कालीन SP को सरकार ने दिया क्लीनचिट, 2010 बैच के IPS अफसर को 2021 में किया था सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: 2010 बैच के IPS अफसर सुधीर कुमार पोरिका के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई समाप्त हो गयी है। बिहार सरकार ने क्लीनचिट दी है। औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी सुधीर पोरिका को सभी आरोपों से दोषमुक्त किया है।


बता दें कि सुधीर पोरिका जब औरंगाबाद के एसपी थे तब बालू के अवैध खनन और परिवहन में उनकी संलिप्ता पायी गयी थी। ईओयू की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने 27 जुलाई 2021 को औरंगाबाद एसपी को सस्पेंड किया था। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया गया था।


 जिसके बाद गृह विभाग ने मामले की जांच के लिए मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया। जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी गयी। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा। यूपीएससी ने सुधीर कुमार पोरिका के खिलाफ लगाये गये आरोपों को अप्रमाणित पाया। जिसके बाद उन्हें दोष मुक्त घोषित करने की सिफारिश की। अब सरकार ने औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी के ऊपर लगे सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है।

टैग्स