ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मध्याह्न भोजन में गिर गया था गिरगिट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स

बिहार: मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मध्याह्न भोजन में गिर गया था गिरगिट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मध्याह्न भोजन में गिरगिट गिर गया था। 


जानकारी के मुताबिक, बथनाहा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विष्णुपुर में मिड डे मील के भोजन में गिरगिट गिर गया था लेकिन उसी भोजन को बच्चों को खिला दिया गया। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते करीब 50 बच्चे बीमार हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी स्कूल पहुंच गए।


सभी बच्चों को सथानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मामले की लीपापोती करते हुए गिरगिट को आलू का छिलका बताया और कहा कि बच्चों ने आलू के छिलका को गलती से गिरगिर समझ लिया था और इसके बाद उनमें अफरा तफरी मच गई थी। उधर, बथनाहा बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता