ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल: गाड़ी लगाने को लेकर बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली, भतीजे की मौत, बाप-बेटा घायल

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेग

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल: गाड़ी लगाने को लेकर बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली, भतीजे की मौत, बाप-बेटा घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है जहां रोड पर गाड़ी लगाने के विवाद में बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारी है। घटना में भतीजे की मौत हो गयी है जबकि बाप-बेटे बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर का है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तीनों की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर वार्ड 4 निवासी बैजू यादव, बैजू यादव के बेटे 32 वर्षीय संजीव यादव और भतीजा विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि माल ढोने वाले मैजिक वैन घर के पास रोड पर लगाने को लेकर विवाद हुआ था तभी बदमाशों ने चाचा-भतीजा और बेटे को गोली मार दी थी।


 गोली लगने से बैजू यादव का भतीजे विकास की मौत हो गयी है जबकि खुद बैजू यादव और उनका बेटा संजीव बुरी तरह से घायल हो गया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है। मृतक विकास कुमार बैजू यादव का भतीजा था जिसकी मौत हो गयी है। वही संजीव यादव का विकास चचेरा भाई था। गोली मारने वालों में चामो यादव, चामो यादव के बेटे अंकेश कुमार, रुपेश कुमार सहित सभी चारों बेटे शामिल हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता