1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2021, 6:51:19 AM
- फ़ोटो
PATNA : सोमवार को बिहार में अचानक से बदले मौसम की वजह से कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात हुआ और इसमें कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें बेगूसराय में दो, पटना के मनेर, छपरा, आरा, नालंदा और बांका में एक-एक की मौत की खबर है। आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित प्रखंडों के बीडीओ से इसकी आधिकारिक रिपोर्ट मांगी है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने देर शाम भागलपुर और बांका के लिए वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट भागलपुर के सन्हौला, जगदीशपुर, इस्लामपुर, कहलगांव, नाथनगर, सबौर, शाहकुंड प्रखंडों और बांका के बौंसी, बारहट, सदर, रजौन, धौरिया, चान्दन, कटोरिया और शंभूगंज प्रखंडों के लिए जारी किया गया। इससे पहले दोपहर में बक्सर, कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया।
अब बता दे कि चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से भी बिहार में मौसम एक बार फिर से बदला है। मौसम विभाग में राज्य के लगभग 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।