ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में बीजेपी की बैठक, अमित शाह ने विनोद तावड़े को बुलाया

DELHI: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां आज शाम साढ़े सात बजे अमित शाह के साथ बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की बैठक होगी। विनोद तावड़े इस व

बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में बीजेपी की बैठक, अमित शाह ने विनोद तावड़े को बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां आज शाम साढ़े सात बजे अमित शाह के साथ बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की बैठक होगी। विनोद तावड़े इस वक्त चंडीगढ़ में उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। बीजेपी के कई नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे। 


वही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील कुमार मोदी को भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर शाम साढ़े 7 बजे विनोद तावड़े, सुशील मोदी, रेणु देवी और सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ बैठक होगी। वही पटना में लालू और तेजस्वी यादव ने अपने तमाम विधायकों को बुलाया है। राजद नेताओं के साथ बैठक चल रही है। 


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर जेडीयू के प्रमुख नेताओं को बुलाया था। जेडीयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की। बैठक में विजय चौधरी, ललन सिंह, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता मौजूद थे। बैठक के बाद सीएम हाउस से निकलने के दौरान विजय चौधरी से जब मीडिया ने बातचीत की कोशिश की तब उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। विजय चौधरी मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। सीएम हाउस की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गयी। वही अचानक राबड़ी आवास पर भी हलचल तेज हो गयी।