ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

एक महीने के अंदर बिहार में 264 लोगों का मर्डर, रोज औसतन 8 लोगों की हुई हत्या, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक साल का लेखा-जोखा का रिकार्ड जारी किया गया है. विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े काफी चौकाने व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक साल का लेखा-जोखा का रिकार्ड जारी किया गया है. विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े काफी चौकाने वाले हैं. बिहार भर में इस साल नवंबर महीने तक कुल 2910 लोगों का मर्डर हुआ. इस हिसाब से औसतन एक महीने में तकरीबन 264 और एक दिन में 8 लोगों का मर्डर हुआ.


रोज एक डकैती और 6 जगहों पर लूट
विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े के अनुसार 2910 लोगों की हत्या हुई. जबकि डकैती के 354 और लूट के 2193 के मामले दर्ज किये गए. इस हिसाब से बिहार में रोज एक डकैती और लूट की औसतन 6 वारदात होती हैं. विभाग ने जो आंकड़े पेश किये हैं. उसमें बताया गया है कि बिहार में वर्ष 2019 के नवंबर महीने तक 32, 146 चोरी की घटना सामने आईं.


एनकाउंटर में मारे गए 10 क्रिमिनल, 2 लाख से ज्यादा अरेस्ट
पुलिस मुख्यालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं. उसमें कुल 2,29,386 अपराधियों की गिरफ़्तारी की बात की गई है. इस साल नवंबर महीने तक 5,726 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 14 एनकाउंटर में 10 अपराधी मारे गए. पुलिस ने 3, 126 हथियार जब्त किये गए. जबकि पुलिस ने 15, 795 कारतूस बरामद किये गए. 


टैग्स