ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में NDA को बड़ा झटका: विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पशुपति पारस ने किया ऐलान, कहा..लोकसभा में धोखा हुआ

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के बयान से बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग सकत है। पशुपति पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243

बिहार में NDA को बड़ा झटका: विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पशुपति पारस ने किया ऐलान, कहा..लोकसभा में धोखा हुआ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के बयान से बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग सकत है। पशुपति पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सम्मान नहीं मिला तो बड़ा फैसला लेना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमारे साथ धोखा हुआ है। अब दोबारा इस तरह की गलती नहीं करेंगे। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भी एक सीट की मांग रखी है। 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है, और इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (एनएलजेपी) ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने साफ तौर पर कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव में एनएलजेपी को उचित सम्मान नहीं मिला, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी एनएलजेपी ने एक सीट की मांग की है।


पारस ने लोकसभा चुनाव को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला था और इसे धोखा करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में उनके प्रदेश अध्यक्ष की सक्रियता के चलते कम से कम एक सीट जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी को सम्मान नहीं मिला था, और अब विधानसभा चुनाव में अगर हमें उचित सम्मान नहीं मिलेगा, तो हम 243 सीटों पर लड़ेंगे। झारखंड में भी हम सीट की मांग कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें एक सीट जरूर मिलेगी।