ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में नहीं थम रहा हिंसा का दौर : अब मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस कर रही कैंप

MUZAFFARPUR : हिंसा की आग में बिहार अभी पूरी तरह से दहक रहा है। सासाराम, नालंदा और गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दो पक्षों में मारपीट और आगजनी की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर

बिहार में नहीं थम रहा हिंसा का दौर : अब मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस कर रही कैंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : हिंसा की आग में बिहार अभी पूरी तरह से दहक रहा है। सासाराम, नालंदा और गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दो पक्षों में मारपीट और आगजनी की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर  के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बखरी गांव के स्थानीय चौक पर कुछ उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। साथ ही पत्थरबाजी भी की है।  इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर घटनास्थल से भगाया और दोनों पक्षों को शांत करा दिया है। 


बताया जा रहा है कि, रामनवमी जुलूस के दिन ही दोनों पक्षों में मारपीट हुआ था। उसी मारपीट में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई थी। हालांकि,   उस समय यह मामला शांत हो गया था। लेकिन  तन चार दिनों के बाद अचानक फिर से मारपीट करने वाले लड़के आमने-सामने से भीड़ गए। उसी समय एक ऑटो चालक गांव में एक महिला को लेकर घुस रहा था। उनसे देखा कि गांव में अगलगी और मारपीट का माहौल है। तभी उसने ऑटो को वापस किया। इसके वाबजूद ऑटो सवार महिला के सिर में गहरी चोट लग गई। इस कारण वहां का माहौल और भी ज्यादा बिगड़ गया। 


इधर,पुलिस की करीब 4 घंटे मेहनत के बाद ही मामले में तत्काल सफलता मिली। फिलहाल पुलिस ने गांव के आसपास के इलाकों में कैंपिंग करने में जुटी है। पुलिस की ओर से यहां पर किसी भी अनहोनी से बचने के कारण हर संभव एहतियात के तौर पर कदम उठाए जा रहे। पुलिस ने साथ ही उपद्रवियों पर भी नजर रखी है। साथ ही पुलिस इन बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव के सरपंच ने कहा कि देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट और आगजनी के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई। सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत कराया. इस मारपीट को शांत कराने के बाद भी पुलिस वाले इलाकों में कैंप कर रहे।