1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 14, 2024, 7:14:55 AM
- फ़ोटो
PATNA : जुलाई में मानसून बिहार में कमजोर रहा लेकिन एक अगस्त से लगातार राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। आज बुधवार को भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा के संकेत हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज खासकर राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। वहीं मध्य बिहार में वर्षा थोड़ी कम हो सकती है।
आज राज्य के 6 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, कटिहार, और भागलपुर में भारी वर्षा की संभावना है. वहीं भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद में अधिक वर्षा तो राजधानी पटना सहित नालंदा भोजपुर और गया में रुक-रुककर अधिक वर्षा होने के संकेत हैं।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है। राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है