Hindi News / news / बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की...

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2022, 8:25:53 PM

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है। सीतामढ़ी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। बिहार के कई जिलों में गर्मी से मामूली राहत मिली है। पटना में 5 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। पटना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा जबकि बक्सर में 42.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन रहा।