बिहार में मॉनसून की इंट्री की डेट हो गयी तय, 5 दिन की होगी देरी

1st Bihar Published by: Updated Sun, 17 May 2020 03:53:54 PM IST

बिहार में मॉनसून की इंट्री की डेट हो गयी तय, 5 दिन की होगी देरी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मॉनसून के इंट्री की डेट तय हो गयी है। मौसम विभाग ने इसका एलान कर दिया है।सीमांचल के रास्ते बिहार में मॉनसून की इंट्री होगी। तीन दिनों बाद मॉनसून पटना पहुंचेगा। 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जारी करते हुए कहा कि 5 जून को केरल के रास्ते मानसून देश में प्रवेश करेगा और 13 जून को यह बिहार पहुंचेगा। बिहार में पूर्णिया जिले में  सबसे पहले मॉनसून की बारिश होगी। इसके बाद 14 से 15 जून को कोसी और दरभंगा के इलाक़े में मॉनसून प्रवेश करेगा।  पटना में मॉनसून 16 जून को पहुंचेगा और उसके बाद 18 जून को सारण होते हुए दक्षिण बिहार की ओर बढ़ेगा।


मौसम विभाग ने पहले बिहार में 8 जून तक मॉनसून की इंट्री का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया था। लेकिन केरल में मॉनसून 5 दिनों की देरी 5 जून तक पहुंचेगा। 20 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून अपनी दस्तक दे देगा। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम वैज्ञानिकों ने जतायी है। सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद की जा रही है।