ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार: चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चलती ट्रेन में राहगीरों से लूटपाट कर भाग जाने वाले दो शातिर अपराधियों को रेल पुलिस ने धर दबोचा. रेल एसपी कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि बीते 14 मई को एक ट्

बिहार: चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चलती ट्रेन में राहगीरों से लूटपाट कर भाग जाने वाले दो शातिर अपराधियों को रेल पुलिस ने धर दबोचा. रेल एसपी कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि बीते 14 मई को एक ट्रेन से यात्री से लूटपाट हुई है. जिसके बाद आनन-फानन में रेल एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया. 


टीम के द्वारा जांच पड़ताल और छानबीन के क्रम में यह पता चला कि दो अपराध कर्मी जो इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं दोनों जिले के सदर थाना इलाके के रहने वाले है.  जिसके बाद रेल पुलिस की एसआईटी टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा नर्सरी में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में अपराधी चंदन कुमार और राहुल कुमार को धर दबोचा. 


इन दोनों अपराधी से पूछे जाने पर जो खुलासे हुए उसे सुनकर रेल पुलिस भी हैरान रह गई इन दोनों अपराधियों ने चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने के 4 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जो पुलिस के संज्ञान में भी था और पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था पूरे मामले पर पूछे जाने पर रेल एसपी कुमार आशीष ने कहा कि गतिमान रेलगाड़ी से चिंताई की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अपराध कर्मियों द्वारा कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है. दोनों अपराधियों को रेल पुलिस की विशेष टीम द्वारा पकड़ा गया और पूछताछ की गई थी. 


फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है जल्द ही दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस की टीम पूछताछ करेगी. पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है. वही कहा कि मुजफ्फरपुर रेल पुलिस द्वारा रेल यात्रियों से लगातार अपील की जाती है कि अपनी यात्रा के दौरान किसी अनजान के चक्कर में या बहकावे में ना आए या फिर कोई भी खाने की वस्तु ग्रहण न करें अगर इस तरह के कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना अविलंब रेल पुलिस को दे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता