ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में भीषण गर्मी के बीच आग का तांडव, अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा

BEGUSARAI: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर दिन राज्य के अलग अलग जिलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया

बिहार में भीषण गर्मी के बीच आग का तांडव, अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर दिन राज्य के अलग अलग जिलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रूपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्नि पीड़ितों के बीच कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा वार्ड संख्या 6 की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह एक घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के करीब आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा मोहल्ला धू-धू कर जलने लगा। अगलगी की इस घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था।


अगलगी कि इस घटना में मंटून सिंह,  श्रीनिवास सिंह, अजय सिंह ,उमेश सिंह, कैलाश सिंह, समेत अन्य लोगों के घर जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस भीषण गर्मी में कई परिवारों के सिर से छत छीन गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता