ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया: मुजफ्फरपुर के कई गांवों में घुसा नदी का पानी, लोगों में मचा हाहाकार

MUZAFFARPUR: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में

बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया: मुजफ्फरपुर के कई गांवों में घुसा नदी का पानी, लोगों में मचा हाहाकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। तीन प्रखंडों के कई घरों में बागमती नदी का पानी घुस गया है जिससे लोगों में हाहाकार मच गया है।


बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर के औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। कई गांव में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर घरों तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं औराई प्रखंड के कटरा स्थित बिजली विभाग के पीएसएस में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया जिस कारण से औराई, कटरा और गायघाट इलाके में बाढ़ के बीच बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। 


बाढ़ के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आमजन के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी बाढ़ परेशानी का सबब बन गया है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। खासकर औराई और कटरा प्रखंड के अच्छी खासी आबादी इस बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित हो गई है।


मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन हालात पर जनर बनाए हुए है, फिलहाल घबराने की जरुरत नहीं है। जरुरत के हिसाब से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के कार्य चलाए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता