ब्रेकिंग
Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट

बिहार : अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस की बड़ी करवाई, 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा के साथ 13 लोगों को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा के साथ 13 लोगो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भागलपुर के विध

बिहार : अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस की बड़ी करवाई, 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा के साथ 13 लोगों को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा के साथ 13 लोगो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी कुमार गौरव ने वज्रा टीम के साथ रात दो बजे से भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर, लोदीपुर थाना क्षेत्र के वायपास और सबौर थाना क्षेत्रों में अवैध बालू खनन को लेकर बड़ी करवाई करते हुए अवैध बालू लदे 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त किया है।


साथ ही पुलिस ने 13 लोगो को अवैध बालू खनन के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ कुमार गौरव ने बताया कि भागलपुर के एसएसपी के निर्देश करवाई की गई है। पिछले बार भी डीएसपी कुमार गौरव जब कजरैली थाना में प्रशिक्षु डीएसपी बतौर थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे तो बालू माफिया के बीच बड़ी करवाई की थी जिसमे बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ था और आज अहले सुबह करीब 2 बजे रात से ही अवैध बालू खनन को लेकर करवाई करते हुए 13 लोगो को अवैध बालू लदे के साथ 12 ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त किया। 


वहीं इस करवाई को लेकर जगदीशपुर, सजौर, कजरैली, लोदीपुर हबीबपुर और सबौर में माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ। वहीं डीएसपी ने बताया कि अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर और गाड़ी मालिक के खिलाफ माइनिंग वके इंस्पेक्टर को बुला कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं बालू की अवैध खनन सजौर जगदीशपुर में खुलेआम हो रही है जिससे ग्रामीणों को वाहन से भी काफी परेशानी होती है स्थानीय लोगों ने बताया कि सजौर में थाना पुलिस की मिलीभगत से अवैध बालू का खनन और डंपिंग धड़ले से चल रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता