बिहार में अपराधियों का तांडव ! सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; भाई भी घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 29, 2024, 9:32:29 AM

बिहार में अपराधियों का तांडव ! सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; भाई भी घायल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या से जुड़ी हुई कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आया है। जहां सिगरेट को लेकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल कायम हो गया है। 


फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में रमन दास की  गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वहीं रमन के एक अन्य भाई रुदल दास को हाथ मे गोली मारी गयी है। जिनको इलाज ने लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रमन दास अपने घर के पास किराना दुकान चलाते था। ऐसी रात अधिक होने और ग्राहक नहीं होने की वजह से उन्होंने दूकान सुबह तक के लिए बंद कर दिया। उसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोग आए और रमन के घर का दरवाजा खुलवाते हुए कहा कि सिगरेट पीना है, जल्दी दो। 


उधर, रमन से इनलोगों से यह कहा कि दूकान बंद हो गया है तो आप दुसरी जगह जाकर सिगरेट ले लें। तभी इनलोगों को गुस्सा आ गया और रमन के सीने में गोली दाग दी और उसके भाई के हाथ में भी गोली मार दी। इसके बाद आपराधिक मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर ही रमन दास की मौत हो गई और रमन के भाई रुदल दास को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर डीएसपी फतुहा ने बताया कि मकसूदपुर में दो भाइयों को सिगरेट नहीं देने पर गोली मार दी गयी, जिसमें एक की मौत और एक घायल बताया जा रहा है। फिलहाल अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मौका ए वारदात पर  ग्रामीण एसपी रौशन कुमार भी पहुँच मामले की जानकारी ली है।