ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: भीषण अग्निकांड में कई घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा, मवेशियों की भी मौत

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अगलगी की घटना में कई घर जल गए जबकि लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में गुरुवार को आग ने देखते ही देखते करीब आधा दर्जन स

बिहार: भीषण अग्निकांड में कई घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा, मवेशियों की भी मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अगलगी की घटना में कई घर जल गए जबकि लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में गुरुवार को आग ने देखते ही देखते करीब आधा दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई जबकि करीब आधा दर्जन मवेशी भी इस अगलगी में जलकर राख हो गए।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब सभी लोग अपने अपने काम में लगे थे इसी दौरान एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में एक शख्स बुरी तरह से झुलस गया वहीं लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता