ब्रेकिंग
बिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जान

बिहार में एक्टिव है मानसून, पटना समेत इन 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में मानसून की धमक बुधवार को भी जारी रहेगी। राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमू

बिहार में एक्टिव है मानसून, पटना समेत इन 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून की धमक बुधवार को भी जारी रहेगी। राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार सूबे में अभी भी मानसून एक्टिव है। जिस कारण पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, इसके पहले बीते शाम पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, वैशाली में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही राजधानी सहित प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली। पटना सहित प्रदेश के 32 शहरों के अधिकतम तापमान गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा। ऐसे में तापमान में गिरावट की वजह से लोगो ने काफी राहत की सांस ली है। 


उधर, पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन दोपहर के समय कुछ मिनटों के लिए हल्की बारिश हुई। जिस कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक का गिरावट हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पटना में दोपहर के समय 1.2 मिमी बारिश हुई। जबकि अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।