Hindi News / news / बिहार में 20 IAS का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, यहां देखिये...

बिहार में 20 IAS का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, यहां देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Dec 29, 2020, 3:20:03 PM

बिहार में 20 IAS का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, यहां देखिये पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 20 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2016 और 2017 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों को हाल में प्रमोशन  मिला था, जिन्हें नई पोस्टिंग मिली है. तबादले की सूची में सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव और एडीएम रैंक के अधिकारी शामिल हैं.


सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अरुण कुमार, राम अनुग्रह नारायण, ओम प्रकाश पाल, निवेदिता राय, जय शंकर प्रसाद, नीलम चौधरी, विजय रंजन, पंकज पटेल, मनोज कुमार झा, कृत्यानंद सिंह, विमलेश कुमार झा, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, राकेश मोहन, दयानंद मिश्र, रामेश्वर पाण्डेय, राज कुमार सिन्हा, श्याम किशोर, राम ईश्वर और प्रभु राम का तबादला किया गया है.