ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार: 2 साल से पारा मेडिकल के छात्रों की नहीं हुई कोई परीक्षा, आक्रोश मार्च निकाल सरकार से कर रहे हैं मांग

PURNIA: पुर्णिया मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल छात्रों ने पुर्णिया की सड़कों पर निकलकर आक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचाने का मार्ग अपनाया है । मंगलवार को पारा मेड

बिहार: 2 साल से पारा मेडिकल के छात्रों की नहीं हुई कोई परीक्षा, आक्रोश मार्च निकाल सरकार से कर रहे हैं मांग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURNIA: पुर्णिया मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल छात्रों ने पुर्णिया की सड़कों पर निकलकर आक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचाने का मार्ग अपनाया है । मंगलवार को पारा मेडिकल के सभी 120 छात्र सड़क पर उतर गए । पुर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर से ये छात्र आक्रोश मार्च निकालकर विभिन्न मार्ग होते हुए पुर्णिया के अहम सड़कों पर चलते नज़र आए । ताकि इनकी मांगे सबके संज्ञान में आजाए । इस दरमियान शिक्षा मंत्री के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई । 


पुर्णिया मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बताया कि उनका नामांकन वर्ष 2021 में हुआ था । लेकिन खत्म कब होगा इसका कोई अता पता नहीं है । इन दो वर्षों में अबतक कोई भी परीक्षा नहीं हुई है । सिर्फ नामांक ही हुआ है । पढ़ाई के नाम पर फैकल्टी भी पर्याप्त नहीं है । 3 घण्टे के क्लास को घण्टे भर में निपटा दिया जाता है । न ही प्रैक्टिकल की व्यवस्था है और न ही लाइब्रेरी ही है । 2 सालों में अब तक कोई परीक्षा नहीं हुई है जबकि कोर्स साढ़े तीन साल का है । ऐसे में सरकार से मांग करते हुए सेशन को दुरुस्त करने की अपील की है । साथ ही ट्यूटोरियल और फैकल्टी भी पर्याप्त देने की मांग की है ।


छात्रों की माने तो होस्टल में भी सुविधा बदहाल है । पानी की समस्या, बिजली की समस्या के अलावा छठी मंज़िल पर रहने वाली छात्राओं के लिए बने लिफ्ट भी खराब ही रहते हैं ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता