ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी सौगात! जानिए.. किस रूट पर चलेगी हाईस्पीड ट्रेन

KATIHAR: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचानल 28 जून से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। इससे पहले 27 जून को रांची से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा। रेलवे ने ट्रेन के श

बिहार को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी सौगात! जानिए.. किस रूट पर चलेगी हाईस्पीड ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचानल 28 जून से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। इससे पहले 27 जून को रांची से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा। रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में 6ह दिन पटना और रांची के बीच चलेगी।इस बीच एक जानकारी मिल रही है कि बिहार को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की दूसरी सौगात मिल सकती है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है और रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।


दरअसल, बिहार को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कटिहार से वाराणसी के बीच होने वाला है। कटिहार रेल मंडल की तरफ से रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। कटिहार रेल मंडल के इस प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगते ही वंदे भारत ट्रेन का रेक कटिहार पहुंच जाएगा। इसका अप्रुवल पहले ही मिल चुका है। कटिहार के वाराणसी बीच इस हाईस्पीड ट्रेन के संचालन से सीमांचल के लोगों को काफी फायदा होगा। इसको लेकर कटिहार के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


एडीआरएम विजय चौधरी ने बताया है कि कटिहार रेल मंडल के किसी न किसी स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने की उम्मीद है हालांकि, फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है। बता दें कि बिहार और झारखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 27 जून को रांची से परिचालन शुरू हो जाएगा। आठ कोच वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन का काम शनिवार से शुरू हो गया। सप्ताह में 6 दिन इसे चलाया जाएगा जबकि मंगलवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। यह ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, चरही, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, पहाड़पुर, होते हुए गया के रास्ते पटना आएगी।