Hindi News / news / बिहार के वैशाली में मिले 8 जिंदा बम, मचा हड़कंप

बिहार के वैशाली में मिले 8 जिंदा बम, मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2021, 10:22:12 AM

बिहार के वैशाली में मिले 8 जिंदा बम, मचा हड़कंप

- फ़ोटो

वैशाली : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली के महनार अनुमंडल अंतर्गत महनार थाना के जावज गांव से आ रही है जहां लावारिस हालत में 8 जिंदा बम बरामद किए गए हैं. बम बरामदगी की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. 


मिली जानकारी के मुताबिक सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है. बम बरामदगी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक इस बात पता नहीं चल सका है कि आखिर किसके द्वारा और किस मकसद से बम को छुपा कर रखा गया था.