ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनामBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

बिहार के शख्स ने की 12 शादी, हर बार खुद को बताया कुंवारा, ऐसे खुली पोल

PURNEA: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसा कैसे संभव हो सकता है। कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाले

बिहार के शख्स ने की 12 शादी, हर बार खुद को बताया कुंवारा, ऐसे खुली पोल
First Bihar
3 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसा कैसे संभव हो सकता है। कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाले एक शख्स की 12 बेगम है लेकिन किसी भी बेगम को ये नहीं पता कि उसकी कोई सौतन भी है। इसके बाद भी उसने शादी के मकसद से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। हालांकि इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 



आरोपी का नाम शमशाद उर्फ मनोवर है, जो छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ हुई तो उसने कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। हैरानी की बात तो यह है कि हर बार वह खुद को कवारा बताकर नई लड़की से शादी करता है। 



आरोपी के खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग को अगवा करने का केस दर्ज था। यह घटना 8 दिसम्बर 2015 को हुई थी, जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद किया था।



मामले की जांच में जुटे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। अंत में उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 12 लड़की से शादी कर चूका है। आपको बता दें कि पुलिस ने उसकी सात बीवियों से पूछताछ की है। सभी का यही कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। लगभग छह साल बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल हुई है। 12 शादियों का अंजाम यह हुआ कि अब उसे जेल की सज़ा काटनी पड़ रही है। 

टैग्स