ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

नगर आयुक्त के आवास पर छापेमारी, सुबह-सवेरे निगरानी ने डाली रेड

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इस कार्

नगर आयुक्त के आवास पर छापेमारी, सुबह-सवेरे निगरानी ने डाली रेड
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के जिला भूअर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के घर आज तड़के सुबह विजिलेंस का छापा पड़ा. छापेमारी करने पहुंची विजलेंस की टीम ने नगर आयुक्त को साथ लेकर जांच शुरू कर दी है. करीब 2 घंटों से घर के अंदर विजिलेंस की टीम कार्रवाई में जुटी है. मौके पर डीएसपी विनोद रावत, नगर थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह भी पहुंचे हैं. 


आवास के बाहर पुलिस गार्ड को खड़ा कर दिया गया है. विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है.


अबतक मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार के पटना में दो स्थानों पर छापेमारी चल रही है. छापेमारी आनंदपुरी में चल रही है. वहां से 15 लाख और लाखों के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं. अभी निगरानी की टीम मिले हुए नोटों को गिन रही हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता