1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 15, 2021, 10:25:19 AM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त एक ताज़ा खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गयी है. घटना रोहतास के दावथ की है, जहां मलियाबाग में एनएच-30 पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई.
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों युवकों की मौत हुई है. मृतक युवकों की पहचान विकास यादव, सोनू गोंड तथा प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है. यह सभी बक्सर जिले के सिकरौर थाना के बसांव कला गांव के रहने वाले थे.
स्थानीय लोगों ने इस दुर्धटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने तीनों का परिचय पता कर परिजनों को सूचना दी है. परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. युवकों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.