Hindi News / news / बिहार के कई BDO का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिये पूरी...

बिहार के कई BDO का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Apr 14, 2022, 10:46:09 AM

बिहार के कई BDO का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिये पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 


अरुण कुमार को हनुमाननगर, रज्जनलाल निगम को बसंतपुर का बीडीओ बनाया है। उपेंद्र दास को रफीगंज, मो मुर्शीद अंसारी को कदवा, राजाराम पंडित गोगरी, अमित कुमार सिकंदरा, उमेश कुमार सिंह गौडाबौराम, प्रेम कुमार कतरीसराय, तेज प्रताप त्यागी सुगौली, सुभाष कुमार मंसूरचक , कुंदनकुमार चेरियाब रियारपुर, गोपाल कृष्णन नवगछिया, राजीव रंजन कुमार खरीक, कृष्ष्ण मुरारी को हरलाखी में नियुक्त किया है।


जनार्दन तिवारी को सासाराम, उदय कुमार को गौरोल, सुशील कुमार को वैशाली, मो एजाज आलम को घाट कुसुम्भा, मधु कुमारी को सलखुआ, संतोष कुमार मिश्र इसुआपुर, सुधीर कुमार मढौरा तथा सुशील कुमार को नवीगंज प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।