ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार के इन 6 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने ज़ारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में बाढ़ से मानसून की बारिश देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना के जगह पर बीते शाम झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। इसके बाद अब मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुम

बिहार के इन 6 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने ज़ारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ से मानसून की बारिश देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना के जगह पर बीते शाम झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। इसके बाद अब मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


दरअसल, मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को कैमूर, नवादा, रोहतास, किशनगंज, औरंगाबाद और गया जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंकित आला की राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। मानसून किस पश्चिमी सीमा हिमालय की तलहटी से पूर्वी सीमा दरभंगा, देवघर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार में वर्षा की प्रबल संभावना है।


मालूम हो कि, सोमवार को पटना समेत आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहे जबकि गया, मोतिहारी, खगड़िया, हरनौत में हल्की बूंदाबांदी हुई। बेगूसराय, बिहटा, समस्तीपुर, गया, दरभंगा, नवादा, शेखपुरा, पश्चिम चंपारण, गया, जहानाबाद, अरवल जिले के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के कोदवानपुर में 79.4 मिमी वर्षा, पटना के बिहटा में 70.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। पटना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।