ब्रेकिंग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी FIR नहीं, 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी FIR नहीं, 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जीत के बाद मुखिया समर्थकों का उत्पात, जश्न मनाने में बच्चे को मार दी गोली, मौत के बाद कोहराम

GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. इस दौरान कई हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं. वोटिंग, काउंटिंग और विजय जुलूस में हिंसक घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला बिहार के गया जिले से

जीत के बाद मुखिया समर्थकों का उत्पात, जश्न मनाने में बच्चे को मार दी गोली, मौत के बाद कोहराम
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. इस दौरान कई हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं. वोटिंग, काउंटिंग और विजय जुलूस में हिंसक घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है. यहां मुखिया प्रत्याशी की जीत के बाद विजय जुलूस में उनके कार्यकर्ताओं ने काफी उत्पात मचाया और एक बच्चे को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गया जिले के मोहड़ा प्रखंड की है. यहां दरियापुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नरेश पंडित के विजय जुलूस में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मुखिया नरेश पंडित के समर्थक विजय जुलूस में उत्पात मचा रहे हैं. जश्न मानाने के दौरान वे सभी ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर रहे थे. भव्य जुलूस में फायरिंग के दौरान 13 साल के रितिक कुमार को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि रितिक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में कोहराम मच गया. रितिक कुमार गोरेलाल पांडे का बड़ा बेटा था. मृतक रितिक कुमार सातवीं क्लास में पढ़ता था. इस घटना के बाबत  एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत की सूचना मिली है. इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.