Hindi News / news / बिहार : बेलगाम ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को ठोका, मरते-मरते बचे 3...

बिहार : बेलगाम ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को ठोका, मरते-मरते बचे 3 पुलिसवाले, हॉस्पिटल में भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Apr 01, 2021, 9:46:57 PM

बिहार : बेलगाम ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को ठोका, मरते-मरते बचे 3 पुलिसवाले, हॉस्पिटल में भर्ती

- फ़ोटो

CHHAPRA : बिहार के छपरा में पुलिस की सड़क हादसे का शिकार हुई है. इस हादसे में तीन पुलिसवालों की जान बाल-बाल बची है. घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की है, जहां बेलगाम ट्रक पीछे से पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें तीन पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मशरक थाना की पुलिस अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान राजकीय राजमार्ग 90 पर मशरक प्रखंड कार्यालय के पास पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक पुलिस की गाड़ी में जोड़कर टक्कर मार दी. 


घटना के दौरान ट्रक की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों की पहचान मशरक थाना में पदस्थापित ‌पुलिस बल के तीन जवान हवलदार ललन प्रसाद, प्रवीण कुमार और राजीव कुमार रावत के रूप में की गई है. जानकारी मिली है कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी की स्पीड तेज कर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा.