1st Bihar Published by: Updated May 31, 2021, 8:35:32 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में ट्रेन से कटकर दो लोगों की जान चली गई है. फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है. मृतकों में एक महिला भी शामिल हो. जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
घटना भागलपुर जिले के की है, जहां रेलवे के मालदा मंडल के साहिबगंज-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. रेल पुलिस ने बताया कि रेलखंड के पीरपैंती स्टेशन पर सोमवार की सुबह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मृतक की पहचान मोहम्मद शहादत (38) के रुप में हुई है, जो झारखंड के साहेबगंज जिले का रहने वाला था. किसी काम से पीरपैंती आने के बाद वापस लौटने के लिए वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था.