ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा, पटना एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी; सभी यात्रियों की हो रही जांच

PATNA : स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार को अलर्ट किया गया है। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर भी रेड अलर्ट जारी किया

बिहार: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा, पटना एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी; सभी यात्रियों की हो रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार को अलर्ट किया गया है। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।अब हर यात्री से उनके हैंडबैग को भी ओपन करवा कर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के बेल्ट और जूते की भी तलाशी ली जा रही है।


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी पटना को काफी अलर्ट मोड पर रखा गया। ऐसे में बिहार आने वाले और बिहार से जाने वाले हर एक यात्रियों की तलाश लिए जा रही है ताकि कोई अन्य तरह की गतिविधियां उत्पन्न ना हो पाए। यही वजह है कि पटना एयरपोर्ट पर हरेक यात्री की बारीकी से जांच की जा रही है। पहले यात्रियों के जांच में जहां 1 से 2 मिनट लगते थे वहां अब समय बढ़कर 3 से 5 मिनट तक हो गया है।


वहीं अलर्ट को देखते हुए सीआईएसएफ ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट के भीतर रनवे से लेकर सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को पटना से दिल्ली जाने वाली दो विमान को रद्द किया जाएगा। जबकि दो के टाइम में चेंज किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।


इधर, बिहार पुलिस मुख्यालय ने 15 अगस्त को लेकर सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील इलाकों में तैनाती को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि सीमावर्ती इलाकों के साथ ही जिलों की सीमा पर भी विशेष चौकसी बरतें। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस की विशेष नजर रखें।