ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 12 से अधिक लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं, ताजा घटना मुजफ्फरपुर की है, जहां तेज रफ्तार बस हादसे की

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 12 से अधिक लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं, ताजा घटना मुजफ्फरपुर की है, जहां तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। सड़क किनारे बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस सवार 12 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं जबकि बस के नीचे दबने से एक मवेशी की मौत हो गई। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर बेगूसराय जा रही तेज रफ्तार बस सकरा थाना क्षेत्र के भटण्डी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस एक भैंस पर पलटी है, जिससे भैंस की मौत हो गई, वहीं घटना में 12 सवारी भी घायल हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय सकरा थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


ग्रामीणों ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जा रही थी, इसी दौरान भटण्डी में अनियंत्रित होकर NH 28 से निचे उतर गई और पलट गई। बस पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता