ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : घर में सो रहे युवक की हत्या, सीने में दागी दो गोली ; 4 साल पहले हुआ था भाई का मर्डर

KHAGARIA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों

बिहार : घर में सो रहे युवक की हत्या, सीने में दागी दो गोली ;  4 साल पहले हुआ था भाई का मर्डर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी है। 


दरअसल, खगड़िया के बेलदौर के पचौत पंचायत के भरना गांव में  रिश्तेदार के यहां आए मधेपुरा के एक युवक की सोते वक्त गोली मारकर हत्या बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान बबलू मंडल के तौर पर हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक वो अपनी मौसी के यहां पिछले पांच दिनों से रह रहा था। घटना के समय वो सड़क किनारे बने रिश्तेदार के दरवाजे पर झोपड़ी में  मौसेरे भाई बुद्धन मंडल और उसके तीन बच्चों के साथ सोया हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे दो की संख्या में अज्ञात हत्यारों ने झोपड़ी में प्रवेश कर उसे पहचान कर नजदीक से सीने में दो गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही तत्काल मौत हो गई।


वहीं, इस घटना की सुचना पर पुलिस ने पहुंच कर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सुबह सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। मृतक का विवाह पांच माह पहले हुआ था, वह आपराधिक चरित्र का था। मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना में उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके बड़े भाई पिन्टू मंडल की भी हत्या चार वर्ष पहले अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।


इधर, इस मामले पर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दूसरे जिला का रहने वाला था। अब तक किसी नजदीकी रिश्तेदारों के द्वारा पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। गांव में हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।