ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : घर में एक साथ मिला पति - पत्नी का शव, हत्या या अन्य कोई वजह जांच में जुटी पुलिस टीम

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां महज एक मामूली सी विवाद को लेकर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आई और अब दोनों ने अपना जीव

बिहार : घर में एक साथ मिला पति - पत्नी का शव, हत्या या अन्य कोई वजह जांच में जुटी पुलिस टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां महज एक मामूली सी विवाद को लेकर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आई और अब दोनों ने अपना जीवन लीला ही खत्म कर डाला। यह पूरा मामला सदर थाना इलाके के फरदो पुल के पास की बताई  जा रही है। जहां सुबह दोनों का शव बरामद किया गया। 


दरअसल, पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक मकान में किराया पर रहते थे। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। अब  किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने र अपने 04 वर्षीय मासूम बेटा को अकेला छोड़ कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। 


वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद  सदर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।  फिलहाल, इस घटना की मुख्य वजह क्या है इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। इस पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक घर से दंपत्ति का डेड बॉडी बरामद हुआ है। इसके अलावा  मासूम बच्चा भी मिला है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि  पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है फिलहाल आत्महत्या की ही संभावना है।