ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में सिर कटा शव मिलने से सनसनी, खेत की रखवाली करने के दौरान बदमाशों ने शख्स को मौत के घाट उतारा BIHAR ELECTION : NDA में सीट बंटवारा के बाद उठी नाराजगी को दूर करने को लेकर तैयार हुआ बड़ा प्लान; BJP और JDU ने बनाया मास्टरप्लान Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Dhanteras 2025: धनत्रयोदशी पर क्या करें और क्या खरीदें? कंफ्यूजन कर लें दूर; जानें धन्वंतरि की पूजा का सही समय Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख RJD में आकर फंस गये राहुल शर्मा? जगदीश शर्मा के बेटे को घोसी से टिकट नहीं मिला, माले ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार Jawed Habib: स्टाइल के बाद स्कैम? जावेद हबीब और परिवार पर लगा करोड़ों की ठगी का आरोप Bihar election 2025 : JDU में भूचाल, कई कद्दावर नेता छोड़ रहे पार्टी; वर्तमान नेतृत्व से नाराज हैं JDU के पुराने साथी

बिहार : फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, 2020 से भारत में ही रह रहा है संदिग्ध आरोपी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 07 Jul 2023 07:43:02 AM IST

बिहार : फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, 2020 से भारत में ही रह रहा है संदिग्ध आरोपी

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। रूसी नागरिक के पास से बंगाल के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। यह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद  नव नालंदा महाविहार में विपश्यना करने आया था। पुलिस ने रूसी नागरिक के द्वारा वीजा के साथ भी छेड़छाड़ किये जाने की आशंका जतायी है।


दरअसल, रूसी नागरिक जिसका नाम अलेक्जेंडर तमित्री चेंको 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से 21 जनवरी 2021 तक का वीजा लेकर भारत आया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 30 सितंबर 2021 तक भारत में रहने की स्वीकृति मिली। वह दो जून को धम्म विपश्यना केन्द्र में विपश्यना करने आया था। 


वहीं, जांच के दौरान अधिकारी को उसपर शक हुआ। जिसके बाद अधिकारी ने इसे ने तीन जून को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाया। वीजा के अनुसार. इन्हें 90 दिन ही भारत में रहना था, लेकिन वीजा के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है।


इधर, इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसके पास से कोलकाता के पते पर बना हुआ फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। वीजा में भी छेड़छाड़ की गई है। यह नव नालंदा महाविहार द्वारा संचालित विपश्यना केन्द्र में दस दिनों का विपश्यना करने आया था। लेकिन, पिछले कई दिनों से यह यहां जी रह रहा था।