1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 06, 2021, 7:26:52 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बड़ी खबर बिहार के बेगुसराय से आ रही है जहां रविवार की देर रात फल मंडी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है इस घटना में चार दुकानों के जलकर राख होने के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल के भी जलने की सूचना प्राप्त हुई है.
जानकारी के अनुसार घटना रविवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी की है. अगलगी की इस घटना में आग की लपटें इतनी तेज थी. जिसे देखकर लोग किसी बड़ी घटना की आशंका से डरे सहमे थे. बताते चले कि जिस जगह आग लगी है वहां आस पास पास दर्जनो दुकानें है. जहां गनीमत ये रही कि दूसरे दुकान आग की चपेट में नहीं आया.
खबर लिखने तक इस मामले में आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पर अंदाजा लगाया जा रहा है शार्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लगी है. जिसकी चपेट में अन्य तीन दुकाने आ गयी. आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुच कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया हालांकि इसके पहले दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए. इस घटना में तत्काल आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है लेकिन बताया जा रहा है कि आग लगी कि इस घटना में लाखों की क्षति हुई है.