1st Bihar Published by: Updated Oct 12, 2021, 7:00:36 PM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के गोनौली गांव में डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। एक साथ कई लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डायरिया से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस बात की सूचना मिलते ही गांव में पहुंची मेडिकल टीम ने बीमार लोगों का इलाज शुरू किया और इस दौरान उन्हें दवाइयां भी दी गयी। वही जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्हें लौरिया के रेफरल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
डायरिया से कई लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी उनमें इस्लाम मियां,मौरी महतो,सुरेश महतो,गोलू, शांति देवी, मनाकी देवी,रवींद्र बैठा,वीरेंद्र महतो, बड़ेलाल साह,अवधेश तिवारी प्रमिला देवी और उनकी बेटी गुड़िया भी शामिल है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि बीमार लोगों में डायरिया के लक्षण दिख रहे हैं। लोगों को साफ-सफाई का ख्याल रखने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गयी है।