ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : दस दिनों में हटेगा अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल का मलबा, मुंबई से पहुंची एक्सपर्ट टीम

BHAGALPUR : भागलपुर में अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के ध्वस्त होने के बाद अब गंगा से मलबा हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर मुबंई से पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने पुल के मलबा ह

बिहार : दस दिनों में हटेगा अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल का मलबा, मुंबई से पहुंची एक्सपर्ट टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के ध्वस्त होने के बाद अब गंगा से मलबा हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर मुबंई से पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने पुल के मलबा हटाने को लेकर ध्वस्त पुल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद अब इसके मलबे को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। 


दरअसल, अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के मलबे को हटाने  मुंबई से आई टीम ने एसपी सिंगला कंपनीके बेस कैंप मे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम जानकारी ली और ड्रोन कैमरा से ध्वस्त पुल की तस्वीरें कैमरे में कैद करते हुए मलबा हटाने को लेकर तकनीकी रूप से जरूरी कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।


बताया जा रहा है कि,अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के ध्वस्त होने के बाद  कोलकाता से 750 एचपी का पोकलेन मशीन मंगाया गया है, जिससे दस दिनों के अंदर गंगा से मलबा को हटा लिया जायेगा। निर्माण कंपनी के अधिकारी से एक्सपर्ट टीम ने बातचीत करते हुए तकनीकी पहलू पर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, 1710 करोड़ की लागत से बनने वाली अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक थी। इसका निर्माण पिछले आठ साल से चल रहा था। नीतीश कुमार ने साल 2014 में पुल की नींव रखी थी। पुल 2019 में ही बनकर तैयार होना था। बाद में डेडलाइन 31 दिसंबर, 2023 की दी गई थी।