ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां करंट लगने के मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे पोल से झूलते तार की चपेट में आने के बाद मां उसे बचाने के लिए गई थी लेकिन दोनों की मौके पर ही म

बिहार: करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां करंट लगने के मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे पोल से झूलते तार की चपेट में आने के बाद मां उसे बचाने के लिए गई थी लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना टिकारी के मउ ओपी क्षेत्र के संडा गांव की है।


मृतक मां बेटे की पहचान संडा गांव निवासी अजय शर्मा के 15 वर्षीय बेटे रिशु कमार और उसकी मां सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रिशु घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सड़क पर स्थित पोल से बिजली के लटकते तार की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देश मां सुनीता देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी लेकिन दोनों करंट की चपेट में आ गए।


इस घटना के बाग ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से दोनों मां-बेटा को बिजली के तार से अलग किया गया लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।