ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : करंट लगने से दो लोगों की हुई मौत, खेत में घूमने के दौरान हुआ हादसा

ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के मनुआ गांव

बिहार : करंट लगने से दो लोगों की हुई मौत, खेत में घूमने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के मनुआ गांव की बताई जा रही है। जहां पशुपालक मोतीचंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना डिहरी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सुअरा गांव की है। जहां खेत में लगे बोरिंग मशीन के लिये लगाए गए नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, नौहट्टा के मनुआ में मोतीचंद्र यादव की करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब उसके भैंस को करंट लग गई तो मोतीचन्द्र अपने भैंस को करंट से बचाने गया हुआ था।  इस दौरान वे खुद करंट की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई। वहीं डिहरी में सुअरा गांव में खेत में काम करने के दौरान निरंजन कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। निरंजन को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान सूअरा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के बटे निरंजन कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक स्नातक फाइनल का छात्र था। वह अपने गांव के खेत घूमने गया था। लौटने के क्रम में अपने बोरिंग के पास नीचे झूल रहे विद्युत तार में स्पर्श कर गया। उसकी चीख-पुकार के बाद परिजन दौड़ कर उसे लेकर जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस हादसे के बाद मृतक के गांव सुअरा में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों की चीख पुकार से हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया।