ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पंजाब से किया अरेस्ट, पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली

JEHANABAD: जहानाबाद की सिकरिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरिया थाने की पुलिस ने दो शातिर अपराधी गुंजन एवं राहुल को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।सदर ए

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पंजाब से किया अरेस्ट, पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद की सिकरिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरिया थाने की पुलिस ने दो शातिर अपराधी गुंजन एवं राहुल को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान देर रात मेला देखकर घर लौट रहे पुलिस जवान पर दोनों बदमाशों ने गोली चला दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना में शामिल केस में मुख्य आरोपी गुंजन कुमार और राहुल कुमार घटना के बाद से ही फरार थे।


जहानाबाद से भागकर दोनों पंजाब के लुधियाना चले गए थे। तकनीकी अनुसंधान की मदद से सिकरिया थाने की पुलिस दोनों अपराधी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड में मुख्य आरोपी गुंजन के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह पहले भी गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देकर दहशत फैला चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता