ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, पिछले 9 सालों से दे रहा था चकमा

JAMUI: जमुई की चकाई थाना पुलिस ने पिछले 9 साल से चकमा दे रहे हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सली को बिहार-झारखंड की सीमा से अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आए नक्सली पर

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, पिछले 9 सालों से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई की चकाई थाना पुलिस ने पिछले 9 साल से चकमा दे रहे हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सली को बिहार-झारखंड की सीमा से अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आए नक्सली पर पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़काने और नक्सली पर्चा बांटने के साथ साथ अन्य आरोप हैं।


गिरफ्तार नक्सली की पहचान मोहनी यादव के रूप में हुई है। चकाई थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनी यादव बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित मड़वा गांव आया हुआ है। इस सूचना के बाद झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 


पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सली को धर दबोचा। एसडीपीओ ने बताया कि मोहनी यादव पिछले 9 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता