ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

BIHAR CRIME NEWS : दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। इस बढ़ते ग्राफ को देखते हुए खुद सीएम नीतीश कुमार कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान सीएम

BIHAR CRIME NEWS : दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। इस बढ़ते ग्राफ को देखते हुए खुद सीएम नीतीश कुमार कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान सीएम ने कई जरूरी निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी कोई ख़ास असर नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक छोटे बच्चे की हत्या कर दी गई है। 


जानकारी के अनुसार तीन साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है। यहां दिघरा में दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के मासूम साहिल कुमार के पेट में विजय झा(25) ने चाकू घोंप दी। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दिघरा दास टोला में छापेमारी कर आरोपी पवन झा के पुत्र विजय झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस चाकू को भी जब्त कर लिया, जिससे हत्या की गई है।


बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी ने मासूम साहिल के पेट में चाकू मारा उसकी आंत बाहर निकल आई। साहिल के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। पिता शंकर दास व परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। 



इधर, इस मामले में एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि लोगों का कहना है कि विजय झा स्मैकिया है। पहले भी वह मोहल्ले के लोगों पर हमला कर चुका है। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया है, इस बारे में पूछताछ होगी। ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को बताया कि साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था। बच्चे के पिता शंकर दास के बयान पर आरोपित विजय झा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।