Hindi News / news / बिहार में मिले कोरोना के 1498 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 152192

बिहार में मिले कोरोना के 1498 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 152192

1st Bihar Published by: Updated Sep 09, 2020, 1:24:32 PM

बिहार में मिले कोरोना के 1498 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 152192

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1498 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152192 हो गई है. 

स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार पटना में कोरोना के आज 203 कोरोना के मरीज मिले हैं. अररिया में 58, अरवल में 16, औरंगाबाद में 33, बांका में 18, मधुबनी में 24, पूर्वी चंपारण में 43, सहरसा में 111 कोरोना के मरीज मिले हैं.

सारण में 41  कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 32 ,बक्सर में 24, भोजपुर में 27 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 68  कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 27 ,नवादा में 15, रोहतास में 36 कोरोना के मरीज मिले है.