1st Bihar Published by: Updated May 18, 2020, 7:15:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार ने सोमवार को चौथा कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में 31 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से जारी किए गए अपडेट के बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर बिहार में 1423 हो गया है।
कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले कुल 12 जिलों से सामने आए हैं। इनमें सारण से 3, मुजफ्फरपुर से 5, शिवहर से 1, सीतामढ़ी से 1, वैशाली से 4, कटिहार से 2, सुपौल से 5, मधुबनी से 4, नालंदा से 1, पटना से 1, भोजपुर से 2 और कैमूर से 1 मामला सामने आया है।

