Hindi News / news / बिहार के इस जिले से मिले 2 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा...

बिहार के इस जिले से मिले 2 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 999

1st Bihar Published by: Updated May 14, 2020, 10:40:05 PM

बिहार के इस जिले से मिले 2 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 999

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 2 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 999 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक बिहार के खगड़िया जिले से दो नए मरीज मिले हैं. जिले के मछुआ टोला से 42 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके साथ ही गोगरी इलाके से भी 30 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


बिहार में 999 मरीज
बिहार में अब तक कुल 999 मरीज सामने आ चुके हैं. बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.