ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : बोकारो से रिसेप्शन में आई किशोरी गंगा में डूबी, दीघा पुल घाट पर हुआ हादसा

PATNA : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पार्टी पुल घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी नदी में डूब गई। इस घटना की सुचना मिलते ही दीघा थाने क

बिहार : बोकारो से रिसेप्शन में आई किशोरी गंगा में डूबी, दीघा पुल घाट पर हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पार्टी पुल घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी नदी में डूब गई। इस घटना की सुचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। जहां काफी मशक्कत के बाद किशोरी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं।


जानकारी के अनुसार, बोकारो से परिवार के सभी सदस्य बिहार नवादा के नादरीगंज शादी समारोह में शरीक होने आए थे। उसके बाद नवादा से सभी लोग सिपारा मीठापुर में बहुभोज के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। जहां बहुभोज के समाप्ति के बाद परिवार के सभी लोग हिन्दू रीतिरिवाज से पूजा करने दीघा घाट गंगा नदी पहुंचे। जहां नहाने के क्रम में आयुषी डूब गई। जिसके बाद बच्ची को डूबता देख कुछ लोगों ने इसकी सुचना एसडीआरफ को दी। 


वहीं, सुचना मिलने के तुरंत बाद  sdrf की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां आयुषी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद परिजन अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया है। जहां घटना के बाद परिजनों में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया है। हालांकि, डॉक्टर लड़की के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद दीघा थाना अध्यक्ष राज कुमार पांडे के मुताबिक किशोरी की पहचान 15 वर्षीय आयुषी गुप्ता के रूप में किया गया है। जो इस्पात कालोनी जिला बोकारो की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दीघा थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी।